फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत कैंप में 115 समस्याओं का निराकरण

Thu, 18 May 2017 11:53 PM IST
रुद्रपुर, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विद्युत कैंप में 115 समस्याओं का निराकरण - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
 ग्राम नारायणपुर में विद्युत विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में एक दिनी कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें 115 समस्याओं का निराकरण किया गया और 42000 रुपये बकाया वसूला गया।
विज्ञापन



बृहस्पतिवार को नारायणपुर किसान सेवा सहकारी समिति के प्रांगण में आयोजित कैंप में विद्युत बिलों में त्रुटि, जर्जर तारों को बदलने और नए ट्रांसफार्मर लगाये जाने सहित अनेक मुद्दे छाये रहे। ग्रामीणों ने कहा कि विभाग अधिक बिल भेज रहा है और भुगतान न होने पर कनेक्शन काट दिया जा रहा है। इस पर विधायक राजेश शुक्ला ने अधिकारियों से वार्ता कर समस्याओं के शीघ्र समाधान करने को कहा।


कैंप में 48 नए कनेक्शन भी मंजूर कराये गये। साथ ही 42000 रुपये बकाया वसूला गया। कैंप में ईई विनोद कुमार पांडे, एसडीओ संजय चौहान, जेई सतेंद्र जोगियाल, विनोद सिंह, राजेश तिवारी, अक्षय अरोरा, शिव कुमार यादव आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें