बाजपुर। उप जिला चिकित्सालय में शुक्रवार को हल्द्वानी के चंदन हाॅस्पिटल की ओर से निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पहुंचे हड्डी विशेषज्ञ डॉ. अंशुमान राय, हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. धीरज सिंह बिष्ट, गेस्टो मेडिसिन डॉ. हिमांशु सूर्या, कैंसर रोग विशेयज्ञ डॉ. शशांक बंसल ने मरीजों की जांच की। मरीजों को रोग से बचाव के उपाय भी बताए। शिविर में 113 मरीजों की जांच की गई। वहां सीएमएस डॉ. पीडी गुप्ता सहित अस्पताल स्टाफ मौजूद रहा।