सितारगंज में खेत स्वामी पर सरकारी गूल और रास्ते पर कब्जे का आरोप लगाते हुए वार्ड के लोगों ने एसडीएम मनीष बिष्ट को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में बताया कि खटीमा हाईवे किनारे सरकारी जमीन और गूल पर अवैध रूप से भू स्वामी ने कब्जा कर रखा है और उस पर फसल भी उगा दी है। इस कारण से वार्डवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने एसडीएम से रास्ता दिलाने की मांग की है। इधर एसडीएम ने कहा कि सरकारी गूल पर कब्जा नहीं होने दिया जाएगा। ज्ञापन सौंपने वालों में राशीद, अब्दुल हसन, आरिफ, अफजाल, शराफत, वसीम, सोहिल आदि थे।