काशीपुर। तुलाराम राजाराम सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में निशुल्क प्रशिक्षण शिविर शुरू हुआ। इसमें छात्राओं और महिलाओं को दैनिक वस्तुओं के बारे में प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
चैती चौराहा स्थित विद्यालय में विद्यालय प्रबंध समिति की ओर से आयोजित शिविर का शुभारंभ प्रधानाचार्य त्रिवेंद्र सिंह ने किया। शिविर में तारावती सरोजनी देवी सरस्वती बालिका विद्या मंदिर की छात्राएं और आसपास में रहने वाली ग्रामीण महिलाओं को अचार, मुरब्बा, सूप, जैम बनाने के बारे में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। वहां पर विद्यालय प्रबंधक हीरामणी बलौदी, जीडी मठपाल, मनोज त्रिपाठी, सुरेश शर्मा, सुमित सारस्वत, यूपी सिंह, एसपी गुप्ता आदि थे। ब्यूरो