सितारगंज में स्कॉलर्स वैली स्कूल के बच्चों ने कराटे बेल्ट परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है। शोभूकाई निहोन कराटे फेडरेशन इंडिया की ओर से शनिवार को प्रतियोगिता हुई थी। संस्था के मुख्य प्रशिक्षक सैन्सई किशोर सिंह और सैन्सई ऋषिपाल के नेतृत्व में कराटे प्रतियोगिता में स्कूली बच्चों ने प्रतिभाग किया। खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए येलो, ग्रीन और पर्पल बेल्ट हासिल की। वहां पर स्कूल निदेशक गौतम कंसल, सीएमडी नरेश कंसल, सरोज कंसल, अर्पित आदि थे।