रुद्रपुर में चेन्नई में दो जनवरी से शुरू होने जा रही 67वीं सीनियर नेशनल वॉलीबाल प्रतियोगिता के लिए शनिवार को पहले चरण में उत्तराखंड से 21 खिलाड़ियों का चयन हुआ है। रुद्रपुर स्टेडियम में 20 से 29 तक चलने वाले शिविर में अंतिम 12 खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। रविवार को उत्तराखंड की महिला टीम के लिए ट्रायल होगा।
रुद्रपुर स्टेडियम में डीएम नीरज खैरवाल व उत्तराखंड ओलंपिक संघ के महासचिव डॉ. डीके सिंह ने ट्रायल का शुभारंभ किया। वॉलीबाल फेडरेशन ऑफ इंडिया, प्रशासनिक अधिकारी, चयन समिति के अध्यक्ष मिथलेश सिंह व सदस्यों की मौजूदगी में 21 खिलाड़ियों का चयन किया गया। प्रतियोगिता में प्रदेशभर की 45 खिलाड़ी शामिल रहे। 10 दिनी शिविर में प्रदर्शन के आधार पर उत्तराखंड राज्य की 12 खिलाड़ियों की टीम चुनी जाएगी। वहां एडीएम जगदीश कांडपाल, प्रभारी अधिकारी कलक्ट्रेट मनीष विष्ट, बसंत तिवारी, मनीष पांडेय, जेएस रौतला, बसंत तिवारी, कराटे कोच लक्ष्मण सिंह, सतीश आदि थे।