रुद्रपुर। ऊधम सिंह नगर के जिला खेल सह समन्वयक दिनेेश कुमार सिंह को अंबाला में होने जा रही अंडर 19 बालिका वर्ग की एशियन स्कूल फुटबॉल चैंपियनशिप के लिए उत्तराखंड की तरफ से राष्ट्रीय रेफरी बनाया गया है।
स्कूल गेम्स ऑफ फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआई) की तरफ से उन्हें इस प्रतियोगिता के लिए राष्ट्रीय रेफरी चुना गया है। अंबाला में तीन से 11 दिसंबर तक एशियन स्कूल फुटबॉल चैंपियनशिप का आयोजन होगा, जिसमें देश के सभी राज्यों से टीमें पहुंचेंगी।
दिनेश कुमार सिंह वर्तमान में राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सूर्यनगर में कार्यरत हैं। उन्हें राष्ट्रीय रेफरी बनाए जाने पर शिक्षक और खेल प्रशिक्षकों ने उन्हें बधाई दी है।