फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: देर रात बदमाशों ने गाड़ी में बैठे युवक पर दागी गोलियां, पुलिस में मचा हड़कंप

Fri, 28 Sep 2018 12:26 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
firing - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तराखंड के रुद्रपुर में देर रात बाइक सवार बदमाशों ने गाड़ी में बैठे युवक पर ताबड़तोड़ फायर कर दिए।  इस दौरान युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि, युवक पेशे से टैंपो ड्राइवर है। गुरुवार देर रात को वह अपने भदईपुरा निवासी दोस्त की कार से विलासपुर होते हुए रुद्रपुर लौट रहा था। इस दौरान अज्ञात बदमाशों ने रामपुर बॉर्ड के  प्रीत बिहार मोड़ पर उसकी कार को रुकवाया और तीन राउंड फायर किए। 

जिसके बाद एक गोली युवक के कंधे पर लग गई। वहीं अन्य गोलियां गाड़ी के शीशे से टकराई। हादसे के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं पुलिस भी हमलावरों की धरपकड़ में जुट गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें