फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीडीसी की तीन सीटों में से दो में भाजपा का कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
किच्छा। तराई बीज एवं विकास निगम के चुनाव में जिले की तीन सीटों में से किच्छा सीट पर भाजपा समर्थित निर्विरोध अंकुर पपनेजा व काशीपुर से समरपाल सिंह ग्रेवाल के निर्विरोध चुने जाने पर विधायक राजेश शुक्ला ने दोनों निदेशकों का माल्यार्पण कर स्वागत किया।
विज्ञापन


बता दें कि किच्छा सीट को लेकर दो प्रत्याशियों में आपस में गतिरोध था। सोमवार की सुबह विधायक राजेश शुक्ला ने अपने आवास पर दोनों प्रत्याशियों को बैठाकर गतिरोध समाप्त कराया। पूर्व में रहे निदेशक अंकुर पपनेजा को निर्विरोध निदेशक बनाने की सहमति बनाई।

किच्छा सीट से वर्तमान में निदेशक जसविंदर सिंह ने अंकुर पपनेजा को समर्थन दिया। काशीपुर से भाजपा समर्थित समरपाल सिंह ग्रेवाल का भी निर्विरोध चुने जाने पर विधायक शुक्ला ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस दौरान जसविंदर सिंह, धर्मराज जायसवाल, नीरज बजाज, हर्ष तनेजा, अभिषेक तिवारी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें