फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीना ने भाजपा में शामिल होने की चर्चा को झुठलाया

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष और पूर्व पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा ने भाजपा में शामिल होने की चर्चा को सिरे से खारिज किया है। देहरादून से लौटने के बाद जारी बयान में उन्होंने कहा कि कुछ लोगों द्वारा साजिश के तहत उनके भाजपा में शामिल होने की अफवाह फैलाई जा रही है। कहा कि वह बुधवार को निजी कारणों से देहरादून गई थीं।
विज्ञापन


वहां उन्होंने शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक से सिर्फ शिष्टाचार भेंट की थी। कहा कि वह कांग्रेस की निष्ठावान कार्यकर्ता रही हैं। कहा कि निगम की मेयर की सीट आरक्षित होने पर अपनी पार्टी के सभी वार्ड पार्षद और मेयर पद के प्रत्याशी को पूरी ताकत से चुनाव लड़वाएंगी। उनके खिलाफ किए गए दुष्प्रचार में जो लोग भी शामिल थे, उनके नाम उनके संज्ञान में आए हैं।

वह पार्टी हाइकमान से उनकी शिकायत करके उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग करेंगी। इधर, नगर निगम के पार्षद कालीचरन ने भी भाजपा पर आरोप लगाया है कि कांग्रेस नेत्री के खिलाफ भाजपाई दुष्प्रचार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें