फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालत में बिहार निवासी सिडकुल कर्मी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। सिडकुल की एक फैक्ट्री में काम करने वाले श्रमिक की संदिग्ध परिस्थितियों मौत हो गई। मूल रूप से ग्राम सलीमपुर थाना नंदलालपुर जिला वैशाली (बिहार) का रहने वाला जितेश गुप्ता (39) पुत्र स्व. विष्णु दयाल गुप्ता सिडकुल के सेक्टर छह में स्थित हॉलेस्टिक इंडिया लिमिटेड कंपनी में ऑपरेटर था।
विज्ञापन


रविवार सुबह जितेश ट्रांजिट कैंप स्थित अपने कमरे से साइकिल से कंपनी में ड्यूटी के लिए निकला था। कंपनी से कुछ दूरी पहले ही अचानक जितेश को चक्कर आ गया और वह साइकिल से जमीन पर गिर पड़ा। कंपनी के पास ही तैनात एक सुरक्षा कर्मी उसे उठाने पहुंचा, लेकिन तब तक जितेश अचेत हो चुका था।

सुरक्षा गार्ड की सूचना पर पहुंचे कंपनी कर्मियों ने जितेश को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पहुंची सिडकुल चौकी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने बिहार में रहने वाले जितेश के परिजनों को भी घटना की सूचना दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें