रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप जाने वाले मुख्य मार्ग का निर्माण जल्द कराए जाने की मांग को लेकर क्षेत्रीय विधायक राजकुमार ठुकराल ने देहरादून में सीएम त्रिवेंद्र रावत को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में ठुकराल ने बताया कि उनके द्वारा पूर्व में इस मार्ग के निर्माण और चौड़ीकरण की सार्वजनिक घोषणा की गई थी।
इसके बाद समस्त औपचारिकताएं पूरी हो चुकी हैं लेकिन अभी तक इस मार्ग का निर्माण शुरू नहीं हुआ है। कहा कि घनी आबादी की ओर जाने वाले इस मार्ग की हालत खराब होने से लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ठुकराल ने ज्ञापन में सीएम से जल्द मार्ग निर्माण शुरू कराने की मांग की। ब्यूरो