फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकाबपोश पहलवान को पटखनी देकर मौसम अली ने जीती पगड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
बाबा भरपूर शाह रहमतुल्ला की स्मृति में फैज-ए-आम इंटर कॉलेज के पास आयोजित 10 दिनी दंगल में चौथे दिन नकाबपोश पहलवान को पटखनी देकर मौसम अली ने पगड़ी पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को दंगल का उद्घाटन सभासद मो. नाजिम ने पहलवानों का परिचय प्राप्त कर किया। उन्होंने उपस्थित युवाओं से अनुरोध किया कि वह नशे से दूर रहें। साथ ही नशे का सामान बेचने वालों की सूचना पुलिस को दें। दंगल की पहली कुश्ती पठानकोट के बशीर भोला पहलवान और हरियाणा के सुंदर पहलवान के बीच हुई। बशीर भोला ने कुश्ती जीती।
लियाकत अली (60) जसपुर और पप्पू पहलवान (40) मुजफ्फरनगर के बीच हुई कुश्ती में लियाकत अली ने पप्पू पहलवान को पटखनी देकर कुश्ती जीती। कोल्हापुर, महाराष्ट्र के नकाबपोश पहलवान और पठानकोट के पहलवान मौसम अली के बीच हुई पांच मिनट की कुश्ती में मौसम अली ने नकाबपोश को चित्त कर कुश्ती जीती और पगड़ी पर कब्जा किया।
विज्ञापन

दंगल के संचालक शब्बीर अहमद ने बताया कि देर रात तक महिला पहलवानों के पहुंचने की संभावना है। उनके पहुंचने पर शुक्रवार को महिला पहलवानों की कुश्ती होगी। वहां पर नफीस अहमद, बाबू हुसैन, अमजद खान, फारूख अली, शहजाद अली आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें