फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिविर में दी संविधान और कानून की जानकारियां

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से राजकीय प्राथमिक विद्यालय गदरपुर में माइक्रो लीगल लिट्रेसी कैंप का आयोजन किया गया। इसमें भारतीय संविधान एवं कानून के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई।
विज्ञापन


प्राधिकरण के सचिव एवं सिविज जज अरुण वोहरा ने प्राधिकरण से प्राप्त होने वाली निशुल्क विधिक सहायता की जानकारी दी। बताया कि एक लाख रुपये तक की सालाना आय वाले व्यक्ति, एससी एसटी के व्यक्ति, सभी महिलाएं व बच्चे, विकलांग व मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्ति, भूकंप, बाढ़ आदि दैवी आपदा से पीड़ित व्यक्ति, वरिष्ठ नागरिक, भूतपूर्व सैनिक व जेल में निरुद्ध व्यक्ति प्राधिकरण में प्रार्थना पत्र देकर निशुल्क विधिक सहायता व अधिवक्ता की सेवाएं प्राप्त कर सकते हैं।

शिविर में बिजली, पानी, अन्न को बर्बाद न करने तथा स्वच्छता बनाये रखने के लिए भी प्रेरित किया गया। शिविर में कानूनी ज्ञानमाला पुस्तकें भी बांटी गईं। यहां पर पैनल अधिवक्ता रमेश चंद्र शर्मा, पटवारी सतपाल सिंह, प्रधानाचार्या गोदावरी भंडारी, ब्रजेश कुमार दुबे, रेखा शर्मा, फिरतू यादव आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें