फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता को 110 फुट दूरी से संबोधित करेंगे पीएम मोदी

Thu, 14 Feb 2019 12:55 AM IST
yashwant yashwant अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर
विज्ञापन
मैदान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 
विज्ञापन

रुद्रपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बृहस्पतिवार को होने वाली महारैली और सहकारिता विकास योजना के शुभारंभ कार्यक्रम को लेकर तैयारियां जोर शोर से की जा रही हैं। पीएम मोदी जनता को करीब 110 फुट दूरी पर बने मंच से संबोधित करेंगे। 
बुधवार को लोनिवि के सहायक अभियंता विनोद कुमार ने बताया कि मोदी मैदान में पांच द्वार बनाए हैं। 172 वर्ग फुट में मंच तैयार किया जा रहा है। मंच के आगे 60 फुट की डी बनाई है। उसके बाद 50 फुट की डी में वीवीआईपी के बैठेंगे। वीवीआईपी के बाद 75-75 फुट की चार डी जनता के लिए बनाई हैं। बताया कि करीब एक लाख लोगों के लिए जनसभा स्थल तैयार हो रहा है। मैदान में 22 हजार से अधिक कुर्सियां लगाई हैं। मंच के पीछे 225 वर्ग फुट में ग्रीन हाउस, 450 वर्ग फुट में पीएमओ हाउस का अस्थायी रूप से निर्माण किया जा रहा है। सहकारिता विभाग के कार्यक्रम के लिए चार हजार किसान व महिला समूहों के लोगों के लिए पंडाल बनाया है। इसमें मंच 320 वर्ग फुट में बनाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सहकारिता विभाग की 3600 करोड़ की योजना का शुभारंभ कर करीब 13 किसान व समूहों की महिलाओं को शून्य ब्याज पर देने वाले ऋण के चेक वितरित करेंगे। उसके बाद मोदी महारैली के मंच पर पहुंचेंगे। पीएम के मंच तक आने के लिए मैदान के पीछे गंगापुर रोड से मुख्य प्रवेश द्वार बनाया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें