फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सतनाम वाहेगुरु के जाप के साथ संगत ने लंगर हाल का डाला लिंटर

विज्ञापन
विज्ञापन
नानकमत्ता। सतनाम वाहेगुरु के जाप और अरदास के बाद हजारों श्रद्धालुओं ने कार सेवा कर लंगर हाल के 110 फुट लंबे लिंटर का कार्य मात्र तीन घंटे में निपटा दिया।
विज्ञापन

सोमवार को धार्मिक डेरा कार सेवा में निर्माणाधीन लंगर हाल की छत के लिंटर के लिए कार सेवा आहूत की गई थी। इसके लिए काशीपुर नानक पुरी टांडा, रुद्रपुर, किच्छा, सितारगंज और खटीमा के साथ ही आसपास के इलाकों से संगत पहुंची थी। 110 फुट लंबे और 70 फुट चौड़े लंगर हाल का लिंटर मात्र तीन घंटों में पड़ गया। इस दौरान कारसेवकों के लिए विशेष लंगर की व्यवस्था की गई थी। वहां डेरा कारसेवा दिल्ली के बाबा बचन सिंह, बाबा सुरेंद्र सिंह, बाबा तरसेम सिंह, लक्खा सिंह बिथा, जरनैल सिंह, जसवीर सिंह, साहब सिंह, निरवैर सिंह संधू आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें