फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Road Accident: कार-टेंपो की जोरदार टक्कर, तीन बच्चों समेत 11 लोग घायल; पुलिस ने चालक को हिरासत में लिया

Mon, 19 Aug 2024 11:31 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

काशीपुर के रामनगर रोड पर कार और टेंपो की टक्कर हो गई। हादसे में एक महिला और तीन बच्चों सहित 11 लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
Road Accident - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामनगर रोड पर कार और टेंपो की टक्कर हो गई। हादसे में एक महिला और तीन बच्चों सहित 11 लोग घायल हो गए। घायलों को राहगीरों ने सरकारी अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने नशे धुत कार चालक को हिरासत में ले लिया है।

रविवार रात करीब साढ़े नौ बजे टेंपो चालक अजय सवारियों को लेकर काशीपुर से रामनगर जा रहा था। तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने टेंपो को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। टेंपो में बैठी एक महिला, तीन बच्चों के अलावा राजवीर, विजेंद्र, योगेश, विलाल अहमद, मुनेश, राजू व अजय घायल हो गए। इन्हें राहगीरों ने एम्बुलेंस की मदद से सरकारी अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन


ये पढ़ें- नर्स हत्याकांड: सड़क पर गरजे कांग्रेसी...सरकार का फूंका पुतला, CBI जांच और दोषियों को फांसी देने की मांग

 

घायलों की हालत चिंताजनक है। उधर कार चालक नशे की हालत में बताया जा रहा हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें