कपिल मोहन, सहायक गन्ना आयुक्त।
- फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। खटीमा और सितारगंज के किसानों की इस वर्ष दीपावली अच्छे से मनेगी। बहेड़ी की केसर चीनी मिल ने किसानों को गन्ना मूल्य का 11 करोड़, 19 लाख, 39 हजार रुपये का भुगतान कर दिया है।
जिले में सितारगंज सहकारी मिल के बंद होने के बाद सीमांत क्षेत्रों के किसानों का गन्ना यूपी स्थित बहेड़ी की केसर चीनी मिल में भेजा जाता है। सहायक गन्ना आयुक्त कपिल मोहन ने बताया कि जिले की किच्छा, नादेही और बाजपुर चीनी मिलें किसानों को गन्ने का भुगतान पूर्व में ही कर चुकी हैं।
खटीमा और सितारगंज के अधिकांश किसानों का गन्ना बहेड़ी स्थित केसर चीनी मिल में बेचा गया था। दोनों ब्लॉकों के किसानों ने 13 करोड़, 86 लाख, 55 हजार का गन्ना केसर चीनी मिल को बेचा था, जिसका चीनी मिल ने अब भुगतान कर दिया है।
अभी केसर चीनी मिल पर खटीमा और सितारगंज के गन्ना किसानों का दो करोड़, 67 लाख, 16 हजार रुपये का भुगतान बकाया है। चीनी मिल को शीघ्र गन्ना मूल्य का भुगतान करने के निर्देश दिए गए हैं। इधर, गन्ना मूल्य का भुगतान होने से किसानों में खुशी है।