काशीपुर। ग्राम पंचायत जगतपुर के गांव सेमलपुरी में मंगलवार को प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान के तहत स्वास्थ्य पोषण सेवा संगम रिफॉर्म उत्सव के अवसर पर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नारायण नगर के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. नसीम अहमद वारसी ने टीम के साथ 109 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। शिविर में 109 लोगों की टीबी स्क्रीनिंग की गई जबकि 82 लोगों के ब्लड प्रेशर और ब्लड शुगर की जांच की गई। जांच के बाद सभी को निशुल्क दवाइयां और स्वास्थ्य परामर्श दिया। वहां आशुतोष मिश्रा, दीपिका, चंचल रानी, पुनीत कुमार सहित स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद