दिनेशपुर में तिरंगे के साथ जुलूस निकालते हिंदूवादी संगठन
- फोटो : अमर उजाला
भाजपा और हिंदुवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने कश्मीर मामले को लेकर पाकिस्तान द्वारा काला दिवस मनाने के खिलाफ और भारतीय सेनाओं की हौसला बढ़ाने के लिए सैनिक शौर्य दिवस मनाया। इस दौरान 105 मीटर लंबे तिरंगे के साथ नगर में विशाल जुलूस निकालकर पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन किया गया।
बुधवार शाम को भाजपा, विहिप, बजरंग दल के कार्यकर्ता भाजपा के मंडल अध्यक्ष हिमांशु सरकार के घर पर एकत्र हुए। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने पाकिस्तान की कड़ी आलोचना की। कहना था कि आज जो कुछ भी कश्मीर में हो रहा है, वह पाकिस्तान की देन है। भारतीय सेना आतंकियों और पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने को तैयार है।
इसके बाद सैनिक शौर्य दिवस मनाते हुए कश्मीर में शहीद सैनिकों, सुरक्षा बलों को श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद 105 मीटर लंबे तिरंगे के साथ नगर में विशाल जुलूस निकाला गया।
फोटो- 20आरडीपी-डीएनपी-01पी, 02पी-दिनेशपुर में पाकिस्तान के खिलाफ जुलूस निकालते भाजपा और हिन्दुवादी संगठनों के कार्यकर्ता