खटीमा में लंबे समय से बरी अंजनिया में पनचक्की घाट पर एक किमी सड़क और 15 मीटर पुल के डीपीआर गठन आदि की हरी झंडी मिल गई है। इसके लिए राज्य योजना मद से लोनिवि को प्रथम चरण में 4.87 लाख रुपये स्वीकृत हो गए हैं। लोनिवि के ईई कृष्ण कुुमार तिलारा ने बताया कि स्वीकृति मिल गई है, जल्द ही डीपीआर व अन्य कार्य पूरे कराए जाएंगे। इससे जल्द निर्माण होने की उम्मीद जग गई है।