सितारगंज के सरस्वती विद्या मंदिर में ब्लॉक स्तरीय विज्ञान क्विज हुआ। कार्यक्रम के संयोजक इंद्रजीत सिंह चौहान ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। प्रतियोगिता में कक्षा 9 से 12 तक के छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में शक्तिफार्म बालिका इंटर कॉलेज स्कूल की छात्राओं ने प्रथम स्थान हासिल किया। दूसरे स्थान पर राइंका औदली के छात्र रहे। वहीं सिसौना इंटर कॉलेज तीसरे नंबर पर रहा। वहां उमराव सिंह, रमेश गंगवार, वीरेंद्र कुमार, नीरजा चौधरी, रूपा बिष्ट आदि थे।