फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छुक-छुक गाड़ी बनी बैलगाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के कारण तराई में जनजीवन प्रभावित हो रहा है। ठंड के कारण सुबह लोग जरूरी काम से ही बाहर निकले। ट्रेनें और रोडवेज बसें भी अपने तय समय से कई घंटे देरी से पहुंचीं।
विज्ञापन


मंगलवार को तराई का न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस रहा। कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के कारण सड़कों पर वाहन धीमी गति से रेंगते नजर आए। कोहरे के कारण रुद्रपुर रोडवेज स्टेशन पर दिल्ली, देहरादून, हरिद्वार, पंजाब और चंडीगढ़ रूट की बसें घंटों देरी से पहुंचीं।

बाघ एक्सप्रेस ट्रेन भी करीब साढ़े चार घंटे विलंब से पहुंचीं। सुबह पांच बजकर पांच मिनट पर रुद्रपुर स्टेशन पहुंचने वाली देहरादून एक्सप्रेस करीब 13 घंटे बाद शाम छह बजे पहुंची। रेलवे अधिकारियों के अनुसार दून एक्सप्रेस देहरादून से ही करीब सात घंटे विलंब से चली थी।
विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिक आरके सिंह ने बताया कि मंगलवार को तराई में अधिकतम तापमान 19.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस रहा। बुधवार को भी कोहरा और कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें