फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जसपुर में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
जसपुर। एसडीएम के नेतृत्व में नगर पालिका एवं पुलिस कर्मियों ने नगर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। एक दर्जन से अधिक व्यापारियों का चालान कर हजारों रुपये का जुर्माना वसूला।
विज्ञापन


तीन दिन पूर्व एसडीएम दयानंद सरस्वती ने उद्योग व्यापार मंडल के सदस्यों की बैठक कर दो दिन के भीतर अतिक्रमण हटाने और अतिक्रमण न हटाए जाने पर कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी दी थी। बृहस्पतिवार को एसडीएम ने पुलिस और नगर पालिका कर्मियों को साथ लेकर लकड़ी मंडी, धर्म कांटा, पुराना सिनेमा हॉल, बाल्मीकि बस्ती, अफजलगढ़ बस स्टैंड, गांधी पार्क आदि स्थानों से दुकानों के आगे रखे अतिक्रमण को हटाया।

एक दर्जन से अधिक व्यापारियों के चालान काटकर जुर्माना वसूला। उधर, एसडीएम के निर्देशन पर खाद्य निरीक्षक पवन कुमार ने पुराने सिनेमा हॉल के पास एक मिष्ठान की दुकान से मिठाई के दो सैंपल लिए और रंग की मात्रा अधिक होने पर बीस किलो रसगुल्ले नष्ट कराए। खाद्य निरीक्षक की छापामारी की खबर सुनकर मिष्ठान विक्रेता दुकान बंद कर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें