फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वंचित आंदोलनकारियों का सूची में दर्ज हो नाम

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। राज्य आंदोलनकारियों की सूची में छूटे हुए आंदोलनकारियों का नाम दर्ज करने की मांग को लेकर प्रतिनिधिमंडल ने डीएम से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने पेंशन और अन्य सुविधाएं देने की मांग की।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को किच्छा विधायक राजेश शुक्ला की अगुवाई में प्रतिनिधिमंडल कलक्ट्रेट में डीएम डॉ. नीरज खैरवाल से मिला। कहा कि यह सभी किच्छा क्षेत्र के रहने वाले हैं। राज्य आंदोलनकारी होने के बाद भी इनका नाम सूची में दर्ज नहीं हो सका है।

कहा कि प्रदेश सरकार ने नाम दर्ज करने की आखिरी तारीख 30 दिसंबर तय की है। डीएम ने आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिया। वहां जानकी तिवारी, पुष्पा लोहनी, शशि पंत, भागीरथी सुनौरी, मोहनी बिष्ट, नीमा पांडे, सरस्वती पांडे, जयंती जोशी, मीना पलड़िया, दीपा मठपाल, आनंद बल्लभ जोशी, कंचन शर्मा, शैल शुक्ला, किरनलता सक्सेना, विभा जोशी, प्रीति त्रिपाठी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें