फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: 10 हजार दुग्ध उत्पादकों को प्रोत्साहन स्वरूप मिलेंगे प्रति लीटर चार रुपये

Sun, 16 Jul 2023 12:30 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
विज्ञापन
रुद्रपुर। जिले के 10 हजार दुग्ध उत्पादकों को प्रोत्साहन स्वरूप प्रति लीटर के हिसाब से चार रुपये उनके खातों में भेजे जाएंगे। सरकार की ओर से इस बार जिले में तीन करोड़ 42 लाख रुपये का बजट दे दिया गया है।
विज्ञापन

डेयरी विभाग की ओर से संचालित की जा रही दुग्ध मूल्य प्रोत्साहन योजना में 7.50 से 7.99 प्रतिशत के बीच एसएनएफ गुणवक्ता वाला दूध समितियों को उपलब्ध कराने पर चार रुपये प्रति लीटर प्रोत्साहन दिया जाता है। ऊधमसिंह नगर दुग्ध संघ में 450 दुग्ध समितियां हैं, इसमें करीब 10 हजार दुग्ध उत्पादक समितियों के सदस्य हैं। दूध की एसएनएफ गुणवत्ता के हिसाब से दुग्ध उत्पादकों को प्रोत्साहन दिया जाता है। डेयरी विभाग के सहायक निदेशक राजेंद्र चौहान ने बताया कि सरकार की ओर से जुलाई तक दुग्ध उत्पादकों को प्रोत्साहन राशि देने के लिए बजट मिल गया है। दुग्ध उत्पादकों का प्रति लीटर हिसाब लगाने के बाद उनके खाते में जल्द रुपये भेज दिए जाएंगे। बताया कि पहले दुग्ध उत्पादकों की विभाग में बेहद बकाया राशि होती थी। लेकिन अब सरकार की ओर से समय से दुग्ध उत्पादकों के लिए बजट भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें