फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: पंतनगर के गांवों में लगाईं 100 सोलर स्ट्रीट लाइटें

Wed, 10 Jun 2026 12:33 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पंतनगर। हिंदुस्तान जिंक ने सीएसआर के तहत पंतनगर के छतरपुर, धरमपुर और मटकोटा गांवों में 100 सोलर स्ट्रीट लाइटें लगवाई हैं। कंपनी की इस पहल से रात के समय पांच हजार से अधिक यात्रियों, दिहाड़ी मजदूरों और ग्रामीणों की सुरक्षा और आवाजाही सुगम हो सकेगी। छतरपुर के ग्राम प्रधान हरीश चंद्र भट्ट और मटकोटा-धरमपुर के ग्राम प्रधान दीपक गोस्वामी ने स्थानीय स्तर की इस मुख्य आवश्यकता को पूरा करने के लिए हिंदुस्तान जिंक का आभार व्यक्त किया। वहां मुख्य अतिथि पंतनगर मेटल प्लांट के डायरेक्टर नीरज कुमार, पूजा, गुलाब सिरोही, दीप नारायण सहित अन्य वार्ड सदस्य और हिंदुस्तान जिंक के अधिकारी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें