जसपुर। युवाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित करने के क्षेत्र के खेल प्रेमियों व खिलाड़ियों के लिए राहत भरी खबर है। उनके लिए पूर्व विधायक डाॅ. शैलेंद्र मोहन सिंघल ने अपने स्वर्गीय पिता के नाम पर हरगोविंद प्रसाद सिंघल मेमोरियल मैदान को निशुल्क समर्पित किया है। बुधवार को इसी मैदान पर स्थित वाॅलीबाल कोर्ट व रनिंग ट्रैक का शुभारंभ किया जाएगा। डाॅ. सिंघल ने बताया कि जीजीआईसी के सामने आवास विकास वाले मार्ग पर मंगलवार को शाम 4:30 बजे कोर्ट एवं ट्रैक का शुभारंभ होगा। इस दौरान बालक-बालिका वर्ग की दौड़, लंबी कूद व वाॅलीबाल प्रतियोगिता आयोजित की जागी। इच्छुक खिलाड़ी आयोजक सिंघल स्पोर्ट्स इनिशिएटिव के नंबरों पर संपर्क कर अपना रजिस्ट्रेशन करा करा सकते हैं। संवाद