फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

100 से अधिक लोगों ने उठाया निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का लाभ

विज्ञापन
काशीपुर धीमरखेड़ा में उजाला अस्पताल के स्वास्थ्य शिविर में मौंजूद डॉक्टर और रोगी। - फोटो : KASHIPUR
विज्ञापन
काशीपुर। लोगों को उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए उजाला समूह के रामनगर रोड काशीपुर स्थित उजाला अस्पताल की ओर से धीमरखेड़ा मदरसे में एक निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया। 110 लोगों ने निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कराकर डाक्टरों से परामर्श लिया।
विज्ञापन

सुबह दस बजे से शुरू हुए शिविर में धीमरखेड़ा और आसपास क्षेत्रों के लोग पहुंचे। शाम चार बजे तक 110 लोगों ने अपनी जांच कराई। उजाला अस्पताल के यूनिट हेड डॉ. कुलवीर विक्रम सिंह ने बताया कि शिविर में मरीजों के शुगर, बीपी, वजन और बीएमआई की जांच की गई।
डॉ. विक्रम ने बताया कि लोग खानपान के साथ ही दिनचर्या के कामों में तनाव लेने से इस तरह के रोगों की चपेट में आते हैं। इनसे बचाव के लिए लोगों को संतुलित खानपान करना चाहिए और समय-समय पर अपनी जांचें भी करानी चाहिए।
विज्ञापन

उजाला अस्पताल रामपुर रोड में अभी अलग-अलग तरह की जांचों पर छूट भी दी जा रही है। शिविर में डॉ. सौरभ मयंक, डॉ. मकरंद मिश्रा, डॉ. एके सिरोही, डॉ. उवैश, अश्विनी, अकरम, वंदना, सुचिता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें