फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: हरि मंदिर के तालाब में डूबने से 10 वर्षीय बच्चे की मौत, पांच भाई-बहनों में सबसे छोटा था आरव

Mon, 24 Aug 2026 10:20 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

दिनेशपुर स्थित हरि मंदिर के कामना सागर तालाब में सोमवार को नहाते समय 10 वर्षीय बच्चे की डूबने से मौत हो गई। बताया गया कि वह पांच भाई-बहनों में सबसे छोटा था।
विज्ञापन
डूबकर मौत - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिनेशपुर नगर स्थित हरि मंदिर के कामना सागर तालाब में सोमवार को नहाते समय एक 10 वर्षीय बच्चे की डूबने से मौत हो गई। मृतक पांच भाई बहनों में सबसे छोटा था।

सोमवार को वार्ड नंबर सात निवासी गुड्डू यादव का 10 वर्षीय पुत्र आरव यादव स्कूल से आने के बाद अन्य बच्चों के साथ हरि मंदिर स्थित कामना सागर तालाब में नहाने चला गया। इसी दौरान वह गहरे पानी में डूब गया। शाम को कुछ लोगों ने उसे तालाब में उतराता हुआ देखा। उसे तत्काल बाहर निकालकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम ने मौके पर आकर बच्चे को अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरव कक्षा चार का छात्र था। उसके माता-पिता दोनों मजदूरी करते हैं। बच्चे की मौत से दोनों गहरे सदमे में हैं। सीओ बीएस धौनी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें