फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: दस दमकल वाहनों ने पांच घंटे में काबू की आग

Fri, 30 May 2025 01:23 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
एक शटरिंग के गोदाम में शॉट शर्किट से आग धधक उठी - फोटो : Samvad
विज्ञापन
काशीपुर में शार्ट सर्किट से शटरिंग गोदाम में धधकी आगए लाखों के नुकसान का अनुमान
विज्ञापन


काशीपुर। एक शटरिंग के गोदाम में शॉट शर्किट से आग धधक उठी। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग और आसपास की फैक्टरियों के अग्निशमन वाहनों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। करीब 10 वाहनों ने पांच घंटे में आग काबू की। आग लगने से लाखों का सामान जलकर नष्ट हो गया।

कुंडा थाना क्षेत्र के जसपुर रोड रजा कॉलोनी में मोहल्ला आर्य नगर निवासीआसिफ राजा का शटरिंग का गोदाम है। बृहस्पतिवार की शाम लगभग सात बजे शटरिंग के सामान के गोदाम में शॉट शर्किट के चलते आग गई। सूचना पर दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। आग भीषण होने के चलते आसपास की फैक्ट्रियों की दमकल गाड़ियों को भी बुला लिया गया। जिसके बाद लगभग पांच घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। गोदाम के मालिक आसिफ रजा ने बताया उनका यह गोदाम 5500 वर्ग फीट में फैला हुआ है। जिसके अंदर शटरिंग का सामान रखा जाता है। बताया आज शाम गोदाम के पास रहने वाले एक व्यक्ति ने बताया कि गोदाम से धुआं निकाल रहा है। जब तक वह मौके पर पहुंचे आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था। तब उन्होंने फायर विभाग को घटना की सूचना दी। सूचना पर पहुंचे फायर कर्मियों ने आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। आग से कितना नुकसान हुआ है इसका अभी आंकलन नहीं किया है। आग पूरी तरह बुझने के बाद ही देखा जाएगा कितने का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन



आरओबी के हाइट बैरियर बने वाधक
काशीपुर। आसिफ राजा ने बताया उन्होंने आगे लगने की सूचना फायर विभाग को दे दी थी। सूचना के लगभग आधा घंटे बाद वाहन मौके पर पहुंच सके। जब जानकारी करी तो बताया आरओबी पर हाइट बैरियर होने की वजह से वाहन निकल नहीं सकता है और चीमा चौराहा का रेलवे क्रॉसिंग बंद है। जिसकी वजह से फायर विभाग को मौके पर पहुंचने में समय लग गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें