फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना : हॉट स्पॉट से आए थे 10 लोग, सभी को कर ड़िया क्वारंटीन

विज्ञापन
खटीमा के नागरिक अस्पताल में अन्य शहरों से आए लोगों की स्क्रीनिंग करती स्वास्थ्य टीम। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
खटीमा। देश के कोरोना वायरस हॉट स्पॉट से प्रवासी, नौकरीपेशा लोगों के क्षेत्र में आने का क्रम जारी है। स्वास्थ्य टीमों ने 10 लोगों की क्वारंटीन वार्ड में भर्ती कराया, जबकि 35 लोगों को होम क्वारंटीन किया गया। स्वास्थ्य टीमें जांच को लेकर अलर्ट मोड पर रहीं। मंगलवार को नागरिक अस्पताल में डॉ.शैलजा त्रिपाठी, दीक्षा कोहली ने 23 लोगों की स्क्रीनिंग कर 6 लोगों को क्वारन्टीन वार्ड में भर्ती किया। इसमें नोएडा, मुरादाबाद, अहमदाबाद, मेरठ के शामिल हैं। जांच टीम लीडर डॉ. संदीप मिश्रा व नुपुर पांडे ने 22 लोगों की स्क्रीनिंग कर 4 को क्वारन्टीन वार्ड में भर्ती किया। डॉ.मिश्रा ने बताया कि कोरोना वायरस हॉट स्पॉट से आ रहे शहर व इलाकों के लोगों की जांच में विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें