जसपुर। एक ग्रामीण ने दो लोगों और उनके दर्जनभर से अधिक साथियों के खिलाफ घर में घुसकर महिलाओं के साथ गाली गलौज कर उनके कपड़े फाड़ने,जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
ग्राम भोगपुर निवासी हरप्रीत सिंह ने कहा कि 19 जून की रात्रि 9:30 बजे ग्राम पतरामपुर निवासी सरदारा सिंह उर्फ दारा, उसका नौकर राजू तथा दो कारों और एक ट्रैक्टर में भरकर एक दर्जन से अधिक लोगों के साथ उसके घर आए वह उस समय घर पर नहीं था। उन्होंने उसकी मौसी बबली सिंह, मां सुखविंदर कौर के साथ गाली गलौज कर मारपीट की और उनके कपड़े फाड़ दिए। उसने कहा ये लोग उसे जान से मारने के इरादे से आए थे। किसी ने भी मास्क दस्ताने आदि नहीं पहने थे। वह उसे जान से मारने की धमकी देकर चले गए कोतवाल नंदाबल्लभ भट्ट ने बताया घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।