फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: खाता अनहोल्ड करने के नाम पर महिला से ठगे साढ़े 10 लाख

Tue, 26 Aug 2025 01:08 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सितारगंज। साइबर ठगों ने एक महिला व्यवसायी को बैंक का कर्मचारी बताकर खाता अनहोल्ड करने के नाम पर 10.5 लाख रुपये ठग लिए।
विज्ञापन

सीओ बीएस धौनी ने बताया कि सितारगंज कोतवाली में अज्ञात ठगों पर केस दर्ज किया गया है।
नगर के वार्ड नंबर नौ निवासी प्रत्यूष अग्रवाल ने बताया कि उसकी पत्नी निधि सिंह का बंधन बैंक की शाखा सितारगंज में एमएस एग्री ब्लॉक एंड टाइल्स के नाम से खाता है। 10 अगस्त को एक व्यक्ति ने फोन कर बताया कि वह बंधन बैंक का कर्मचारी है।
विज्ञापन

उनका खाता होल्ड पर है। इसे अनहोल्ड करने के लिए उसका आधार कार्ड और ओटीपी मांगा। उसकी बातों से निधि उसके झांसे में आ गई और उसने इस व्यक्ति को आधार कार्ड और ओटीपी दे दिया। इसके बाद उसकी पत्नी के खाते से 50,000-50,000 रुपये के कुल 21 ट्रांजेक्शन कर 10.5 लाख रुपये धोखाधड़ी से निकाल लिए।
विज्ञापन

अगले दिन उसी व्यक्ति ने दोबारा फोन कर बताया कि उसका बैंक खाता फ्रीज हो गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें