फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरियर कंपनी से दस लाख की नकदी उड़ाई 

Sun, 19 Aug 2018 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो  काशीपुर।
विज्ञापन
काशीपुर में चोरी की वारदात के बाद कोरियर कंपनी में पड़ताल करते पुलिस कर्मी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

कोरियर कंपनी के शटर का सेंटर लॉक तोड़कर युवक ने दराज में रखी करीब दस लाख की नकदी चुरा ली। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी सीसीटीवी की डीवीआर भी निकाल ले गया। मामले में कंपनी के नौ डिलीवरी कर्मियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। 

विज्ञापन


आर्यनगर में मीना रहेजा के आवास के निचले तल में एक कोरियर कंपनी का शाखा कार्यालय है, जिसका संचालन बिहार के जनपद रोहताश थाना शिवनगर ग्राम नाद निवासी मनोज कुमार पांडे करते हैं। पांडे परिवार के साथ रुद्रपुर में रहते है, जबकि कंपनी का टीम लीडर मुजफ्फरपुर (बिहार) निवासी अमरेश कुमार गौतमनगर में रहता है।

शनिवार सुबह करीब छह बजे गृहस्वामिनी के पति सुरेंद्र रहेजा ने कंपनी के कार्यालय का साइड वाला शटर कुछ उठा देखा। शटर के सेंटर लॉक का ताला टूटा हुआ था। उन्होंने इसकी सूचना कंपनी के मैनेजर को दी। पांडे ने काशीपुर पहुंचकर देखा तो गल्ले की दराज में रखी करीब दस लाख की नकदी गायब थी।
विज्ञापन


इसके साथ ही सीसीटीवी की डीवीआर भी गायब थी। सूचना पर एसएसआई बच्ची सिंह बिष्ट, एसआई जसपाल सिंह, दिनेश बल्लभ आदि ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। कंपनी के शाखा प्रबंधक मनोज पांडे ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी के निधन के कारण बैंक बंद होने के चलते कंपनी का दो दिन का कलेक्शन कार्यालय में था। पुलिस ने एक मेडिकल स्टोर और एक जनरल डिपार्टमेंट के सीसीटीवी से फुटेज भी उठाई। 

सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई घटना 
काशीपुर। कोरियर कंपनी के कार्यालय से 10 लाख की नकदी चोरी होने के मामले में पुलिस के हाथ महत्वपूर्ण सुराग लगे है। वारदात को अंजाम देने वाले युवक की सारी गतिविधियां सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गईं। फुटेज में एक युवक शुक्रवार की रात 11.38 पर तहसील रोड की ओर से बाइक पर सवार होकर आता दिखा।

उसने बाइक मोड़कर कंपनी के कार्यालय से कुछ दूरी पर खड़ी की। इसके बाद वह हेलमेट उतारकर कंपनी के कार्यालय के शटर पर पहुंचा। उसने कोई चीज फेंककर स्ट्रीट लाइट तोड़ दी, जिससे रोड पर अंधेरा हो गया। अंधेरे का लाभ उठाकर उसने शटर के सेंटर लॉक का ताला तोड़कर वारदात को अंजाम दिया। कंपनी में कुल नौ डिलीवरी ब्वॉय कार्यरत हैं। गड़बड़ी पाए जाने पर शुक्रवार को मैनेजर ने एक डिलीवरी ब्वॉय को नौकरी से निकाल दिया था। पुलिस उसे भी संदेह के दायर में लेकर जांच कर रही है। 


कोरियर कंपनी के कार्यालय में चोरी के मामले में अहम सुराग हाथ लगे हैं। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। - चंचल शर्मा, कोतवाल काशीपुर।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें