फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान की छत से सौ के 10 जाली नोट बरामद 

Sat, 09 Mar 2019 12:21 AM IST
अरुण कुमार अमर उजाला ब्यूरो 
विज्ञापन
police search - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

ट्रांजिट कैंप स्थित एक दुकान की छत से पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सौ रुपये के 10 जाली नोट बरामद किए हैं। सूचना देने वाले मुखबिर के लापता होने और दुकान स्वामी की ओर से इसे मुखबिर की साजिश बताने से पुलिस इस उलझन में है कि आखिर नोट किसके हैं। 

विज्ञापन


बीते बृहस्पतिवार को मुखबिर से ट्रांजिट कैंप थाना पुलिस को क्षेत्र स्थित एक दुकान में जाली नोटों की खेप होने की सूचना मिली। सूचना पर पुलिस ने छापा मारकर दुकान की छत से सौ रुपये के 10 जाली नोट बरामद करते हुए दुकान स्वामी को हिरासत में लिया। दुकान स्वामी ने नोट उसके नहीं होने और पुलिस को सूचना देने वाले पर उसे फंसाने की साजिश रचने का आरोप लगाया।

इधर, पुलिस ने सूचना देने वाले मुखबिर से पूछताछ करनी चाही लेकिन मुखबिर ने भी क्षेत्र से लापता होकर अपना मोबाइल बंद कर दिया। मामला उच्च अधिकारियों के संज्ञान में आने के बाद फिर दुकान स्वामी से पूछताछ की गई तो दुकान स्वामी ने पुलिस और उसके मुखबिर पर ही सवाल खड़े कर दिए। फिलहाल पुलिस जाली नोटों की सूचना देने वाले मुखबिर की तलाश में जुटी है, जिससे नोटों के दुकान स्वामी की छत पर लाए जाने वाले स्रोत पता चल सके। मामले को लेकर एसपी सिटी देवेंद्र पींचा का कहना है कि सूचना देने वाले के लापता होने से मामला आपसी रंजिश का लग रहा है। फिलहाल सूचना देने वाले की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन


ट्रांजिट कैंप में पहले भी मिला है जाली नोटों का जखीरा 
रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप में जाली नोट मिलने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पूर्व भी वर्ष 2015 में पुलिस ने क्षेत्र से एक लाख 40 हजार के जाली नोट बरामद कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया था। इसके बाद वर्ष 2016 में जाली नोट बनाने की फैक्ट्री का पर्दाफाश करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार करने के साथ ही नोट बनाने के उपकरण भी क्षेत्र से बरामद किए गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें