फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: छापे में 10 घरेलू सिलिंडर जब्त, महिला को हिरासत में लिया

Thu, 19 Mar 2026 11:06 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
गदरपुर में करतारपुर रोड पर घर में मिले घरेलू गैस सिलेंडरों को जब्त करतीं एसडीएम। संवाद
विज्ञापन
गदरपुर। घरेलू गैस सिलिंडर की कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। एसडीएम ने करतारपुर रोड पर एक घर में छापा मार कर 10 घरेलू गैस सिलिंडर जब्त किए हैं।
विज्ञापन

डीएम के निर्देश पर एसडीएम ऋचा सिंह और नोडल अधिकारी ईओ कैलाश सिंह पटवाल की संयुक्त टीम एक्शन मोड पर है। एसडीएम ने बताया कि मौजूदा समय में उपभोक्ताओं को गैस की किल्लत न हो इस पर लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। इसी क्रम में गुप्त सूचना के आधार पर संयुक्त टीम ने करतारपुर रोड, वार्ड नंबर-1 स्थित एक घर पर छापा मार कर 10 गैस सिलिंडर और पासबुक जब्त कीं। टीम ने मौके से एक महिला को भी हिरासत में लिया है। जब्त सिलिंडरों और पासबुक को पूर्ति विभाग के सुपुर्द किया गया है।
एसडीएम ने आमजन से अपील की है कि गैस सिलिंडरों की कालाबाजारी न करें। यदि कोई व्यक्ति इस तरह की गतिविधियों में लिप्त पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहां विजेंद्र कुमार, मुकेश कुमार, चंद्रपाल सिंह आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें