फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बगवाड़ा गांव में 10 एकड़ में लगा गेहूं जला

Fri, 20 Apr 2018 12:13 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला ब्यूरो, ऊधमसिंह नगर
विज्ञापन
रुद्रपुर के बगवाड़ा गांव में गेहूं के खेत में लगी आग से जली फसल और खराब खड़ा दमकल वाहन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
किच्छा रोड स्थित बगवाड़ा गांव में चार किसानों की 10 एकड़ से अधिक गेहूं की फसल और खेत में भूसे के लिए छोड़े गए डंठल जलकर राख हो गए। सूचना पर दमकल के तीन वाहनों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। आग से किसानों को करीब पांच लाख की क्षति होने का अनुमान है। 
विज्ञापन


ग्राम बगवाड़ा में बृहस्पतिवार सुबह करीब 11 बजे हरदयाल सिंह, हरदेव सिंह पुत्र सुच्चा सिंह, साहब सिंह पुत्र दीप सिंह और करम सिंह पुत्र सुदर्शन सिंह के खेतों में अचानक आग भड़क गई। हवा चलने के कारण देखते ही देखते आग ने 10 एकड़ गेहूं की फसल को चपेट में ले लिया। साथ ही भूसे के लिए छोड़े गए गेहूं के डंठलों से भरे 10 एकड़ खेत भी आग के चपेट में आ गए। 

सूचना पर पहुंचे दमकल के तीन वाहनों ने ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया। किसानों ने अग्निकांड में करीब पांच लाख का नुकसान होने की बात कही है। पीड़ित किसानों ने बताया कि खेतों के पास ही एक ट्रैक्टर-टॉली ईंटें उतारने के लिए आई थी। हो सकता है कि मजदूरों ने जलती बीड़ी या जलती तीली खेतों के पास फेंक दी हो और उससे आग लग गई होगी। 
विज्ञापन


आग के बीच फंसी कंबाइन 
गेहूं के खेतों में लगी आग के दौरान एक कंबाइन खेतों में गेहूं काट रही थी। आग इतनी तेजी से फैली चालक कुछ समझ नहीं पाया और देखते ही देखते कंबाइन के चारों ओर आग फैलने लगी। चालक और ग्रामीणों की सूझबूझ से बमुश्किल कंबाइन को सुरक्षित निकाला जा सका। 

खेतों में खराब हुआ दमकल वाहन 
आग बुझाने के दौरान खेतों में पहुंचा दमकल का एक वाहन खराब हो गया। दमकल कर्मियों ने बताया कि खेत में मेड़ पार करते समय वाहन का क्लच वायर टूट गया इस कारण वाहन खेत में ही फंस गया। बाद में मेकेनिक को बुलाकर उसे दुरुस्त किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें