उत्तराखंड के कर्णप्रयाग स्थित सोनल-कंडारा मोटर मार्ग पर एक ट्रक अनियंत्रित होकर 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में चालक समेत दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक घायल है। घायल को सीएचसी कर्णप्रयाग में भर्ती कराया गया है।
बुधवार देर रात सोनल-कंडारा मोटर मार्ग पर एक ट्रक संख्या UK07 CC 2724 निर्माण सामग्री लेकर सिलंगी से कर्णप्रयाग की ओर आ रहा था। सैंज गांव के निकट लगभग साढ़े दस बजे सैंज गांव के निकट ट्रक अनियंत्रित होकर 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरा।
खाई में गिरते ही ट्रक के परखच्चे उड़ गए। दुर्घटना के वक्त ट्रक में चालक समेत तीन लोग सवार थे। सुबह लोगों को हादसे के बारे में पता चला तो पुलिस की सूचना दी गई।