फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीरो ब्रिज मार्ग आज व कल रहेंगा बंद, डैम टॉप से होगा आवागमन

विज्ञापन
विज्ञापन
भागीरथीपुरम-जीरो ब्रिज मोटर मार्ग आज और कल दो दिन बंद रहेगा। इस दौरान सभी हल्के और भारी वाहनों का आवागमन डैम टॉप से होगा। टीएचडीसी इंडिया के महाप्रबंधक (आपरेशन एंड मेंटिनेंस) आरआर सेमवाल ने बताया कि 17-18 जून को जीरो ब्रिज मार्ग से पावर हाउस के लिए जेनरेटर ट्रांसफार्मर का ढुलान किया जाएगा, जिससे मार्ग से आवागमन करने वाले वाहन चालकों को दिक्कतें हो सकती है। उन्होंने बताया कि जेनरेटर ट्रांसफार्मर पहुंचाने में दो दिन का समय लगेगा। जीरो ब्रिज मार्ग सभी हल्के और भारी वाहनों के लिए पूरी तरह से बंद रहेगा। महाप्रबंधक सेमवाल ने बताया कि 17- 18 जून को संपूर्ण यातायात डैम टॉप से संचालित किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें