डीएम इवा आशीष श्रीवास्तव ने अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और एएनएम सेंटर सत्यों-सकलाना का औचक निरीक्षण किया। अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और एएनएम सेंटर परिसर में गंदगी देख डीएम भड़क उठी। चिकित्साधिकारी को दो दिन के अंतर्गत सफाई व्यवस्था चाक-चौबंद बनाने के निर्देश दिए। डा. मयंक राय ने डीएम से स्टॉफ के आवासीय भवन और अस्पताल कार्यालय की मरम्मत की मांग की। बाद में डीएम ने पुजारगांव पहुंचकर वृक्ष मानव विश्वेश्वर दत्त सकलानी के परिजनों से मुलाकात की। नागेंद्र दत्त सकलानी स्मृति वन का भी निरीक्षण किया। मनरेगा के तहत गांव में बनाए गए रास्ते और अन्य निर्माण कार्यों की डीएम ने सराहना की। एसडीएम संदीप तिवारी को निर्देश दिए कि गांवों का भ्रमण कर जन समस्याएं सुनें और योजनाओं की आवश्यकता पर जिला प्रशासन को रिपोर्ट दें। इस मौके पर ग्राम प्रधान अरविंद सकलानी भी उपस्थित रहे। संवाद