फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: ‘केंद्र में तीसरी बार भाजपा सरकार बनाने का संकल्प लें युवा’

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

नई टिहरी। भाजपा युवा मोर्चा की ओर से आयोजित युवा चौपाल में केंद्र और राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। कहा कि मोर्चा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बूथ, चाय की दुकान, पंचायत पर चौपाल लगाकर नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए समर्थन मांगे। जिला मुख्यालय स्थित पार्टी कार्यालय में मोर्चा के जिलाध्यक्ष गौरव गुसाईं की अध्यक्षता में आयोजित युवा चौपाल ने मोदी सरकार की 10 सालों की उपलब्धियों से रूबरू कराया गया। कहा कि भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने के लिए नरेंद्र मोदी का तीसरी बार प्रधानमंत्री बनना बहुत जरूरी है। इस मौके पर मोर्चा जिला महामंत्री विनीत उनियाल, उपाध्यक्ष अनिल चौहान,मंडल अध्यक्ष नीरज गिरी, राहुल बिजल्वाण, आलोक जुयाल, दिव्यांशु उनियाल आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें