फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: शराब निर्माता और विक्रेता पर लगाया जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
अदालत से
विज्ञापन

नई टिहरी। न्याय निर्णायक अधिकारी/एडीएम टिहरी की कोर्ट ने अंग्रेजी शराब में एथिल अल्कोहल की मात्रा मानकों से ज्यादा पाए जाने पर शराब विक्रेता और निर्माता कंपनी पर जुर्माना लगाया है। एडीएम केके मिश्रा ने बताया कि वर्ष 2021-22 में शिकायत मिली थी कि जिले के ढालवाला नरेंद्रनगर के खारास्रोत स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान में बिक्री की जा रही मैकडॉवेल व्हिस्की में मिलावट की जा रही है। जिसके बाद विभागीय टीम ने वहां से शराब का सैंपल भरा। लैब में इसकी जांच करने पर पाया गया कि अनुज्ञापी अरविंद सिंह रणावत की दुकान पर बिक्री की जा रही उक्त ब्रांड की व्हिस्की में एथिल अल्कोहल ज्यादा मात्रा में है। इससे सैंपल अधोमानक पाया गया। जिस पर कोर्ट ने बीते दिवस निर्णय देते हुए शराब विक्रेता पर 50 हजार रूपये का जुर्माना लगाया है। जबकि शराब निर्माण कंपनी बिंदेश्वरी एक्सिम प्रा.लि. ग्राम ददुआ, पो.सौड़ू देवप्रयाग पर कोर्ट ने एक लाख रूपये का जुर्माना लगाया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें