भारतीय टेस्ट क्रिकेट के कप्तान विराट कोहली व फिल्म अभिनेत्री अनुष्का शर्मा शनिवार को होटल आनंदा में ही रहे। सूत्रों के अनुसार इस दौरान उनका बाहर भ्रमण का कोई कार्यक्रम नहीं था।
बता दें कि क्रिकेटर विराट व फिल्म अभिनेत्री अनुष्का बीते 24 दिसंबर को होटल आनंदा पहुंचे थे। शनिवार को सुबह दोनों ने योगा की क्लास अटेंड की। इस दौरान दोनों ने स्पा ट्रीटमेंट लिया। होटल सूत्रों की मानें तो इस दौरान उनका होटल के बाहर कोई कार्यक्रम नहीं था।
अपने चहेते क्रिकेटर विराट व अभिनेत्री अनुष्का शर्मा की एक झलक पाने के लिए शनिवार को आठवें दिन भी होटल के बाहर उनके प्रशंसक मौजूद रहे, लेकिन वह बाहर नहीं आए। लिहाजा दिनभर प्रतीक्षारत प्रशंसकों को मायूस होना पड़ा।