फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: प्रधान संगठन के यशवंत अध्यक्ष और आरती महामंत्री बनीं

Thu, 12 Feb 2026 05:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
घनसाली (टिहरी)। भिलंगना ब्लॉक प्रधान संगठन की नई कार्यकारिणी का ब्लॉक सभागार में गठन किया गया। राजेंद्र परमार की अध्यक्षता में हुए निर्विरोध चुनाव में यशवंत गुसाईं को प्रधान संगठन का ब्लाॅक अध्यक्ष चुना गया। आरती रतूड़ी को महामंत्री, प्रकाश चंद्र रतूड़ी उपाध्यक्ष, शिवानी भट्ट को महिला उपाध्यक्ष चुना गया।
विज्ञापन

नवनिर्वाचित प्रधान संगठन के अध्यक्ष गुसाईं ने कहा कि सभी ग्राम प्रधानों के सहयोग से क्षेत्र में विकास कार्यों को आगे बढ़ाने का काम किया जाएगा। जनहित के कार्य प्राथमिकता से करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने सभी ग्राम प्रधानों से मिलकर क्षेत्र के विकास की लड़ाई लड़ने का आह्वान किया। इस मौके पर ग्राम प्रधान उदय नेगी, सरला देवी, अनिता रावत, मीना चौहान, सुषमा रावत, सुमति सेमवाल, अमित गौड़, गौतम बिष्ट, उत्तम बिष्ट, आशा देवी, विकास बिष्ट, राखी देवी मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें