फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: मदननेगी अस्पताल में शुरू हुई एक्स-रे सेवा

विज्ञापन
विज्ञापन
मरीजों को नहीं जाना पड़ेगा टिहरी, ऋषिकेश, देहरादून
विज्ञापन

लंबगांव चौंड अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन की मिली स्वीकृति : विधायक
टिहरी बांध प्रभावित प्रतापनगर क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मदननेगी में बृहस्पतिवार से एक्सरे सेवा शुरू हो गई है। मदननेगी क्षेत्र के लोगों को एक्सरे के लिए अब नई टिहरी, ऋषिकेश और देहरादून की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मदननेगी में एक्सरे सेवा शुरू करने के लिए वर्ष 2021 में एक्सरे मशीन खरीदी गई थी लेकिन टेक्नीशियन की तैनाती न होने के कारण सेवा शुरू नहीं हो पा रही थी। बृहस्पतिवार को प्रतापनगर विधायक विक्रम सिंह नेगी ने एक्सरे मशीन का लोकार्पण किया। 220 रुपये का शुल्क जमा कर उन्होंने सबसे पहले अपना एक्सरे और ब्लड प्रेशर चेक कराया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों को मूलभूत स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाना मेरा लक्ष्य है। बताया कि खनिज न्यास निधि से सीएचसी प्रतापनगर में एक्सरे और लंबगांव चौंड अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन की स्वीकृति मिल चुकी है। जल्द दोनों अस्पतालों में सेवाएं शुरू की जाएंगी। मदननेगी अस्पताल के चिकित्सा प्रभारी डॉ. यथार्थ रौतेला ने बताया कि यहां एक्सरे टेक्नीशियन की तैनाती हो चुकी है। अब हर दिन अस्पताल में एक्सरे होंगे। इस मौके पर डॉ. इमरान खान, फार्मेसिस्ट संजय कंसवाल, विजय जुयाल, सीमा रावत, अर्चना भंडारी, लाखी लाल, धीरजलाल, सतपाल, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मान सिंह रौतेला, नरेंद्र राणा, बिन्नी पंवार और विजय पुंडीर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें