फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्थानीय खेल प्रतिभाओं को प्रेरित करेंगे खली

Wed, 13 May 2015 05:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनबाग खेल एवं सांस्कृतिक एवं सांस्कृतिक समिति की पहल पर नैनबाग में 28 से 30 मई तक आयोजित होने वाली खेल और सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं की तैयारिया जोरशोर से शुरू हो गई हैं। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर 30 मई को केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह, गोल्डन ब्वाय जसपाल राणा और अंतरराष्ट्रीय पहलवान दिलीप सिंह राणा उर्फ खली समेत इंडियन आइडियल की विजेता प्रियंका नेगी और जौनसारी एवं वॉलीवुड गायक जुबिन नौटियाल कार्यक्रम में मौजूद रहकर स्थानीय खेल प्रतिभाओं को प्रेरित करेंगे।
विज्ञापन

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बुधवार को यहां बैठक आयोजित की गई। बैठक में खेल समिति की मंडलीय अध्यक्ष मीरा सकलानी ने बताया कि 17 मई को नैनबाग में ब्लॉक स्तरीय कबड्डी और बॉलीबाल के ट्रायल मैच खेले जाएंगे। 28 से 30 मई तक देवांशी खेल एवं सांस्कृतिक समिति की पहल पर यमुना एवं टौंस घाटी के छह ब्लाकों चकराता, कालसी, जौनपुर, मोरी, पुरोला, नौगांव के खिलाडिय़ों के मुकाबले आयोजित की जाएगे। नैनबाग खेल एवं सांस्कृतिक समिति के केंद्रीय अध्यक्ष नारायण सिंह राणा ने बताया कि 30 मई को समापन पर केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहेंगे। इस आयोजन का उद्देश्य स्थानीय प्रतिभाओं को नया मंच देना है। बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाडिय़ों को  देहरादून में ओएनजीसी और खेल विभाग के माध्यम से प्रशिक्षण दिया जाएगा। बैठक में जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्याम सिंह पंवार, डा. वीरेंद्र रावत, व्यापार मंडल अध्यक्ष सरदार सिंह राणा, मोर सिंह पंवार, गजे सिंह पंवार कीर्ति सिंह जौनपुरी, संयोजक राहुल पंवार, उपाध्यक्ष सूर्य सिंह पंवार, राजेंद्र चौहान, अनुपम चौहान आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें