फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: जिला अस्पताल में मनाया विश्व निमोनिया दिवस

Wed, 12 Nov 2025 06:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। जिला अस्पताल में विश्व निमोनिया दिवस मनाया गया। जिला में निमोनिया दिवस कार्यक्रम 12 नवंबर से 28 फरवरी तक चलाया जाएगा। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. कुलवीर राणा और बाल रोग विशेषज्ञ डॉ दानिश जमाल ने बताया कि निमोनिया फेफड़ों में रोगाणुओं के संक्रमण से होता है। यह एक गंभीर बीमारी है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में आयोजित कार्यक्रम शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. बीएस रावत ने किया। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. दानिश जमाल ने आशा कार्यकर्ताओं और आम जनमानस को निमोनिया के शुरुआती लक्षणों का समय पर पहचान करने और उचित उपचार के महत्व के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर एनएचएम के जिला कार्यक्रम प्रबंधक हरदेव राणा, शिक्षा एवं संचार समन्वयक अनिल बिष्ट आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें