फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटें कार्यकर्ता : सुबोध

Sat, 11 Apr 2026 06:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंत्री ने ली भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक, बोले-अस्पतालों में सुविधाएं जुटाने के हो रहे प्रयास
विज्ञापन

नरेंद्रनगर (टिहरी)। स्वास्थ्य व वन मंत्री सुबोध उनियाल ने भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक लेते हुए आगामी विधानसभा चुनाव के लिए बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने की अपील की। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जनजन तक पहुंचाने का कार्य करें। उन्होंने चार साल के कार्यों से अवगत कराते हुए कहा कि अब स्वास्थ्य मंत्रालय की जिम्मेदारी मिलने पर सभी सरकारी अस्पतालों में सुविधाएं जुटाने का प्रयास किया जा रहा है।
पालिका प्रेक्षाग्रह में नरेंद्रनगर विधानसभा के मंडल कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में शामिल पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल महामंत्री और बीएलए के साथ आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। वक्ताओं ने कहा कि बूथ लेवल की समस्याएं दूर कर सरकार की जनकल्याण नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना हर कार्यकर्ता का दायित्व है। बैठक में संगठन की मजबूती पर भी चर्चा की गई।
विज्ञापन

पार्टी के प्रदेश मंत्री नलिन भट्ट ने आगामी चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं को पार्टी की कार्ययोजना से अवगत कराया। कार्यकर्ता सम्मेलन में तपोवन नगर पंचायत अध्यक्ष विनीता बिष्ट, गजा नगर पंचायत की पूर्व अध्यक्ष मीना खाती, निवर्तमान पालिकाध्यक्ष राजेंद्र विक्रम सिंह पंवार, भाजयुमो के मंडल अध्यक्ष अक्षत भट्ट, साकेत बिजल्वाण, राजेश रावत, रमेश पुंडीर, अर्जुन दवांण, क्षेत्र पंचायत सदस्य सिद्धार्थ राणा और पूर्व ब्लाक प्रमुख राजेंद्र भंडारी आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन






पार्टी के लिए समर्पित भाव से कार्य करें कार्यकर्ता : तोमर
लंबगांव (टिहरी)। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष व पूर्व दर्जाधारी अतर सिंह तोमर ने प्रतापनगर विधानसभा में भदूरा पट्टी के भरपूरियागांव, नाैघराल, पूजारगांव, गढ़सिनवालगांव, सेमधार, बनियाणी, पोखरी, खिट्टा, आबकी और तिनवालगांव का भ्रमण कर लोगों की समस्याएं सुनी और कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर संगठन की मजबूती पर जोर दिया। भरपूरियागांव में आयोजित बैठक में उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाएं। उन्होंने बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने को कहा। पूर्व जिलाध्यक्ष ने कहा कि कार्यकर्ता भाजपा सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को भी गांव-गांव पहुंचाने का कार्य करें। बैठक में पूर्व प्रधान सोहनपाल सिंह पंवार, बिरेंद्र सिंह पंवार ,तेजपाल बगियाल, सुरेश रावत, बिरेंद्र थलवाल, हुकम सिंह नेगी, राजेंद्र रमाेला, शूरवीर सिंह रावत, जबर सिंह नेगी और मायाचंद रावत आदि माैजूद थे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें