फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: 57 योजनाओं पर शुरू नहीं हुआ काम, एडीएम खफा

Wed, 06 May 2026 06:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लंबित कार्यों पर विभागाध्यक्ष होंगे जिम्मेदार
विज्ञापन

नई टिहरी। कलेक्ट्रेट में एडीएम शैलेंद्र सिंह नेगी की अध्यक्षता में एसडीआरएफ, नॉन-एसडीआरएफ और एसडीएमएफ मदों से स्वीकृत विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों की ओर से स्वीकृत 57 योजनाओं पर अब तक कार्य शुरू न होने पर एडीएम ने कड़ी नाराजगी जताई।
विज्ञापन

अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर सभी लंबित कार्यों को धरातल पर शुरू करने के निर्देश दिए। कहा कि विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में लघु सिंचाई विभाग की समीक्षा के दौरान बताया गया कि विभाग को कुल 276 कार्य स्वीकृत हुए थे, जिनमें से 140 कार्य पूर्ण कर लिए गए हैं। इस पर एडीएम ने शेष 136 कार्यों को शीघ्र शुरू कर निर्धारित समयसीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक में लोनिवि, पीएमजीएवाई सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और खंड विकास अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें